सरकारी टीचर कैसे बने 2026? पात्रता, योग्यता, परीक्षा और सैलरी

भारत में सभी जॉब में सरकारी जॉब को अच्छा माना जाता है और सरकारी जॉब में भी टीचर सबसे पसन्दीदा जॉब है। आज हम सरकारी टीचर कैसे बन जाता है इसकी पूरी डिटेल शेयर करेंगेl

हम विस्तार से पूरे सरकारी टीचर जॉब भर्ती प्रक्रिया को क्रमबद्ध और सरल तरीके से समझेंगे। केंद्र स्तर पर निकलने वाली टीचर भर्तियों में नवोदय विद्यालय के लिए टीचर , केंद्रीय विद्यालय में भर्ती , ओर सैनिक स्कूल में भर्ती के लिए ये बोर्ड एग्जाम करवाते है।

rajasthan-teacher-recruitment-exam-pattern.webp

1️⃣ केंद्र सरकार (Central Government)

2️⃣ राज्य सरकार (State Government)

आपको दोनों की पूरी भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा और पोस्ट आसान भाषा में समझा रहे है |

केंद्र सरकार के स्कूलों में टीचर की भर्ती मुख्यतः इन संस्थाओं में होती है:

  • KVS (Kendriya Vidyalaya Sangathan)
  • NVS (Navodaya Vidyalaya Samiti)
  • EMRS (Eklavya Model Residential Schools)
  • Sainik School
  • Central Universities / Colleges
  • इनमें भर्ती पूरे भारत के लिए होती है।
पद कक्षा
PRT (Primary Teacher) कक्षा 1–5
TGT (Trained Graduate Teacher) कक्षा 6–10
PGT (Post Graduate Teacher) कक्षा 11–12
Principal / Vice Principal स्कूल प्रशासन
  • 12th पास (50% marks)
  • D.El.Ed / B.El.Ed
  • CTET Paper-1 पास(CTET मेंदो पेपर होते है पहला पास तभी पास होते है)
  • Graduation (subject में)
  • B.EdCTET Paper-2 पास

3️⃣ PGT(PostGraduateTeacher)

  • Post Graduation (subject में)
  • B.Ed, CTET पास होना जरूरी होता है।

केंद्र में आमतौर पर यह प्रक्रिया होती है:

1️⃣ Computer Based Test (CBT)

2️⃣ Interview / Demo Teaching

3️⃣ Document Verification

Exam में language, GK, reasoning और subject knowledge आते हैं।

पोस्ट सैलरी

  • PRT ₹ 35,400 – ₹1,12,400
  • TGT ₹44,900 – ₹1,42,400
  • PGT ₹47,600 ₹1,51,100
  • Principal. ₹78,800 – ₹2,09,200

इसके अलावा DA, HRA, pension, LTC आदि भी मिलते हैं।

👉 अब राज्य स्तर की भर्ती में हर राज्य अपने अधीनस्थ बोर्ड से अध्यापक भर्ती परीक्षा करवाते है|

हर राज्य अपने टीचर खुद भर्ती करता है।

जैसे

  • राजस्थान → REET + Teacher Recruitment
  • उत्तर प्रदेश → UPTET
  • बिहार → Bihar STET
  • मध्यप्रदेश → MP TET
rajasthan-teacher-recruitment.webp
rajasthan-teacher-recruitment.webp

राजस्थान में अध्यापक भर्ती परीक्षा – Complete Guide (2026)

राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने के लिए मुख्य रूप से REET + शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करनी पड़ती है।

यह भर्ती अलग-अलग लेवल पर होती है जैसे 3rd Grade Teacher, 2nd Grade Teacher और 1st Grade Teacher।

राजस्थान में सरकारी शिक्षक भर्ती तीन स्तरों पर होती है:

लेवल पद भर्ती कराने वाली संस्था
3rd Grade Teacher प्राथमिक / उच्च प्राथमिक शिक्षक RSSB (RSMSSB)
2nd Grade Teacher वरिष्ठ अध्यापक RPSC
1st Grade Teacher स्कूल व्याख्याता RPSC

सबसे पहले अधिकांश अभ्यर्थी 3rd Grade Teacher से शुरुआत करते हैं।

3rd शिक्षक बनने के लिए जरूरी योग्यता

Level 1 (कक्षा 1–5)

  • 12वीं पास
  • D.El.Ed / BSTC
  • REET Level 1 पास

Level 2 (कक्षा 6–8)

  • Graduation
  • B.Ed
  • REET Level 2 पास
  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।

राजस्थान शिक्षक बनने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार होती है:

1️⃣ REET Exam पास करना

2️⃣ Teacher Recruitment Form भरना

3️⃣ लिखित परीक्षा देना

4️⃣ Document Verification

5️⃣ Final Merit List और Posting

REET = Rajasthan Eligibility Examination for Teachers

यह एक Eligibility Test है।

इसको पास करने के बाद ही आप शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

विषय प्रश्न अंक
Child Development & Pedagogy 30 30
Language 1 (हिन्दी) 30 30
Language 2 (English / Sanskrit / Urdu) 30 30
Mathematics 30 30
Environmental Studies 30 30

कुलप्रश्न: 150

अंक: 150

समय: 2 घंटे 30 मिनट

विषय प्रश्न अंक
Child Development & Pedagogy 30 30
Language 1 30 30
Language 2 30 30
Mathematics & Science या Social Studies 60 60

कुल प्रश्न: 150

अंक: 150

समय: 2 घंटे 30 मिनट

📌 इसमें दो प्रकार के अभ्यर्थी होते हैं:

  • Science / Math TeacherMathematics + Science → 60 प्रश्न
  • Arts TeacherSocial Studies → 60 प्रश्न

REET पास करने के बाद 3rd Grade Teacher Recruitment Exam देना होता है।

Exam Pattern

👉 प्रश्न 150

👉अंक 300

👉 समय2 घंटे 30 मिनट

Note:-इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग होती है

  • राजस्थान GK
  • राजस्थान इतिहास, भूगोल, संस्कृति
  • शिक्षा मनोविज्ञान
  • हिंदी / अंग्रेजी
  • गणित
  • विज्ञान / सामाजिक अध्ययन

लेवल 1 व लेवल 2 के लिए एक ही भर्ती में अलग अलग पेपर होते हैं, और कुछ टॉपिक भी अलग अलग जो परीक्षा में आते है |

फिर इस एग्जाम मेरिट के हिसाब से डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाती है |

rajasthan teacher recruitment process
Rajasthan Teacher Recruitment Process

RPSC (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा 2nd Grade Teacher को Senior Teacher Grade-II कहा जाता है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग (Class 6–10) के लिए होती है

शैक्षणिक योग्यता

  • Graduation (जिस subject से teacher बनना है)
  • B.Ed. अनिवार्य
  • 18 से 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलती है।

RPSC 2nd Grade में केवल लिखित परीक्षा होती है।

कोई इंटरव्यू नहीं होता।

👉 Paper-1 (General Studies)

  • प्रश्न: 100
  • अंक: 200
  • समय: 2 घंटे
  • राजस्थान GK
  • राजस्थान
  • करंट अफेयर्स
  • भारत व विश्व का सामान्य ज्ञान
  • शैक्षिक मनोविज्ञान

👉 Paper-2 (Subject Paper)

  • प्रश्न: 150
  • अंक: 300
  • समय: 2 घंटे 30 मिनट

👉 Subjects

  • संबंधित विषय (Graduation level)
  • सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का ज्ञान
  • Teaching methods

✔ दोनों पेपर में 1/3 Negative marking होती है।

Paper-1 + Paper-2 के कुल अंक को मिलाकर अंतिम मेरिट बनती है।

Subject wise merit list जारी होती है।

Sarkari teacher kaise bane complete guide
Rajasthan Teacher Recruitment Process
  • संबंधित विषय में Post Graduation (PG)
  • B.Ed. अनिवार्य

👉History lecturer → MA History + B.Ed

👉Physics lecturer → MSc Physics + B.Ed

21 से 40 वर्ष

SC / ST / OBC को आयु में छूट मिलती है।

Written Exam (मुख्य चयन प्रक्रिया)
 
RPSC 1st grade में केवल लिखित परीक्षा होती है
 
👉 Paper-1 (General Studies)
  • राजस्थान GK
  • भारत का इतिहास
  • भूगोल
  • करंट अफेयर्स

👉 Paper-2 (Subject Paper)

Subjects
  • संबंधित विषय (PG level)
  • Teaching methods

✔ दोनों पेपर में 1/3 Negative marking होती है।

Merit List दोनों पेपर के कुल 450 अंक के आधार पर मेरिट बनती है। फिर Subject wise cut-off निकलती है |

इसी प्रकार सभी राज्य अपने अपने स्तर पर अपने exam करवाते है |

अगर आप राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही आप राजस्थान में शिक्षक भर्ती (3rd Grade Teacher आदि) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि REET पास करने के लिए कैसे पढ़ाई करें, कौन-कौन से विषय आते हैं और हर विषय की तैयारी कैसे करें।

अगर आप सही रणनीति से पढ़ाई करते हैं तो REET पास करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

1. Syllabus को अच्छी तरह समझें

सबसे पहले पूरा सिलेबस देखें और यह समझें कि किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं।

2. NCERT से पढ़ाई करें

REET में अधिकतर प्रश्न NCERT किताबों से जुड़े होते हैं।

इसलिए इन कक्षाओं की किताबें जरूर पढ़ें:

  • Level-1 के लिए: NCERT Class 1–5
  • Level-2 के लिए: NCERT Class 6–8

3. Previous Year Papers हल करें

पुराने प्रश्नपत्र हल करने से:

  • Exam pattern समझ आता है
  • Important topics पता चलते हैं
  • Speed बढ़ती है

कम से कम 10 साल के पेपर जरूर हल करें।

  • रोज कम से कम 5–6 घंटे पढ़ाई करें
  • NCERT किताबें जरूर पढ़ें
  • Previous year papers हल करें
  • हर सप्ताह mock test दें
  • Short notes बनाएं

सरकारी टीचर बनना एक सम्मानजनक और सुरक्षित करियर माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले आवश्यक शैक्षणिक योग्यता जैसे D.El.Ed या B.Ed पूरी करनी होती है। इसके बाद TET / REET जैसी पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी होता है। आप सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस के साथ तैयारी करते हैं, तो सरकारी शिक्षक बनने का सपना जरूर पूरा कर सकते हैं। मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन के साथ आप शिक्षा के क्षेत्र में एक सफल और सम्मानित करियर बना सकते हैं

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home: सरकारी टीचर कैसे बने 2026? पात्रता, योग्यता, परीक्षा और सैलरी https://rpsc.rajasthan.gov.in/: सरकारी टीचर कैसे बने 2026? पात्रता, योग्यता, परीक्षा और सैलरी Read more: सरकारी टीचर कैसे बने 2026? पात्रता, योग्यता, परीक्षा और सैलरी

राजस्थान में शिक्षक बनने के लिए कौन-सा एग्जाम देना पड़ता है?

REET exam देना पड़ता है।

REET exam कितने साल के लिए valid होता है?

REET certificate lifetimbe valid है

सरकारी टीचर बनने के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी होती है?

सरकारी शिक्षक बनने के लिए आमतौर पर 12वीं के बाद D.El.Ed (BSTC) या ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करना जरूरी होता है। इसके साथ TET या REET जैसी पात्रता परीक्षा पास करनी होती है।

REET और CTET में क्या अंतर है?

REET राजस्थान राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जबकि CTET केंद्र सरकार के स्कूलों (जैसे KVS, NVS) में शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाती है।

सरकारी टीचर बनने में कितना समय लगता है?

अगर आपकी पढ़ाई पूरी है और आप सही तरीके से तैयारी करते हैं, तो आमतौर पर 1–2 साल में REET या TET पास करके शिक्षक भर्ती में चयन हो सकता है।

REET परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आमतौर पर लगभग 60% अंक लाने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स थोड़े कम हो सकते हैं।

क्या बिना B.Ed के सरकारी टीचर बन सकते हैं?

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए D.El.Ed (BSTC) होना जरूरी होता है, जबकि कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने के लिए आमतौर पर B.Ed की आवश्यकता होती है।

सरकारी टीचर की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान में सरकारी शिक्षक की शुरुआती सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹40,000 के बीच होती है, जो समय के साथ बढ़कर. ₹80,000 या उससे अधिक भी हो सकती है।

1 thought on “सरकारी टीचर कैसे बने 2026? पात्रता, योग्यता, परीक्षा और सैलरी”

Leave a Comment